PMAY-U 2.0: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब शहर में भी गरीब लोगों को पक्का घर बनाने का वादा किया है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के नाम से जाना जाता है। इस योजना में लगभग 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को लाभ होगा यह डाटा सरकारी होम डिपार्टमेंट के तरफ से नोटिस के रुप में जारी किया गया है। शहर में ऐसे भी लोग हैं जो छोटे परिवार हैं अपने कमाई के दम से घर बनाने में असमर्थ है। इसीलिए सरकार घर बनाने में आर्थिक मदद सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना के तहत आवेदन किस तरह से करना है और क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे इन सभी जानकारी को लेखक द्वारा इस लेख में एकदम आसान शब्दों में बताया गया है। खास बात यह है कि यह योजना पूरे देश के सभी राज्यों में लागू है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U 2.0)
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) की शुरुआत 1 सितंबर 2024 से की गई है। इस योजना का उद्देश्य है कि देश के सभी शहरी गरीब, मजदूर, प्रवासी और निम्न आय वर्ग के परिवारों को एक पक्का, सुरक्षित और सम्मानजनक घर मिल सके। यह योजना भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है और इसका लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद शहरी परिवार के सिर पर छत हो। इसके तहत सरकार मकान बनाने, खरीदने, या किराये पर लेने के लिए आर्थिक सहायता देती है। योजना के तहत लाभ चार घटकों में दिए जाते हैं- BLC, AHP, ARH और ब्याज सब्सिडी योजना (ISS)।

सरकार का उद्देश्य सिर्फ घर बनवाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक के पास एक ऐसा मकान हो जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं हों — जैसे साफ पानी, शौचालय, बिजली, रसोई, और पक्का निर्माण। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अब तक कच्चे मकान, झुग्गी या किराए के असुरक्षित घरों में रहते हैं। PMAY-U 2.0 में महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सकें।
जरूरी दस्तावेज़ (Documents)
- आधार कार्ड (स्वयं और परिवार के सभी सदस्यों का)
- आय प्रमाण पत्र (PDF फॉर्मेट में, 100 KB से कम)
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक हो, IFSC कोड सहित)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन के दस्तावेज़ (BLC के लिए, PDF में, 1 MB से कम)
कौन ले सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ?
अगर आप PMAY-Urban 2.0 में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शर्तें पूरी करना जरूरी है–
- भारतीय नागरिक हों और शहरी क्षेत्र में निवास करते हों।
- परिवार के पास कोई भी पक्का मकान न हो (किसी भी सदस्य के नाम पर नहीं)।
- आप EWS, LIG या MIG वर्ग में आते हों-
- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)- सालाना आय ₹3 लाख तक
- LIG (निम्न आय वर्ग)- सालाना आय ₹3 लाख से ₹6 लाख
- MIG (मध्यम आय वर्ग)- सालाना आय ₹6 लाख से ₹9 लाख तक
- लाभार्थी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) के लिए आवेदनकर्ता के पास होम लोन स्वीकृत होना चाहिए।
- BLC घटक के लिए ज़मीन आपके नाम होनी चाहिए (महिला के नाम होना प्राथमिकता है)।
- एक परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे ही शामिल माने जाते हैं।
पीएम आवास के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप शहरी व्यक्ति हैं और आवास योजना से संबंधित सभी योग्यता को पालन कर पा रहे हैं तो आप घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको यदि इंटरनेट चलाना नहीं आता है तो अपने जिले के आवास योजना से संबंधित कार्यालय जाकर वहां से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित रूप से बताई गई है-
- सर्वप्रथम इनके ऑफिशल पोर्टल pmay-urban.gov.in पर विजिट करें।
- अब इनके होम पेज पर Menu सेक्शन में “Apply for PMAY-U 2.0” पर क्लिक करें।
- अब उसके बाद एक नया वेबसाइट का होम पेज फिर से आएगा।
- इसके भी मेनू सेक्शन में “Apply for PMAY-U 2.0” पर क्लिक करें।
- उसके बाद पीएम आवास योजना के निर्देश को पढ़ने के बाद नीचे में “Click to Proceed” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर पीएम आवास योजना में लगने वाले सभी दस्तावेज का जानकारी होगा।
- आप नीचे फिर से “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
- अंत में आपको वेबसाइट के द्वारा योग्यता चेक करना पड़ेगा। जहां स्क्रीन पर अपना राज, घर बनाने के लिए कितना पैसा चाहिए, आपका पहले से पैसा घर है और पिछले 20 सालों में कहीं आप सरकार से इसका फायदा तो नहीं ले चुके हैं। इन सभी जानकारी को सिलेक्ट करने के बाद “Eligibility Check” बटन पर क्लिक करें।
- यदि आप इसके लिए योग्य माने जाते हैं तो आगे का फॉर्म खुलेगा यदि नहीं तो लाल रंग में दिखाया जाएगा कि आप इसके लिए योग्य नहीं है।
- योग्य माने जाने पर एक नया फार्म का पेज ओपन होगा उसमें आप अपनी सभी दस्तावेज को अपलोड करें और घर का भी फोटो अपलोड करना होगा अंत में मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड तथा और ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन कर ले।

योजना के चार मुख्य तरीके
- लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC)
जिनके पास खुद की जमीन है, उन्हें ₹2.5 लाख तक की सीधी सहायता दी जाती है ताकि वे अपना पक्का घर बना सकें। यह मदद सिर्फ EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को मिलती है। - भागीदारी में किफायती आवास (AHP)
सरकारी और प्राइवेट एजेंसियां मिलकर गरीबों के लिए घर बनाती हैं। इन घरों को EWS वर्ग के लोगों को ₹2.5 लाख की मदद के साथ दिया जाता है। - किफायती किरायेदार आवास (ARH)
जिनके पास घर खरीदने की क्षमता नहीं है, उन्हें किराए पर रहने के लिए स्वच्छ और सस्ते मकान दिए जाते हैं। लाभार्थी- मजदूर, प्रवासी, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं, रिक्शा चालक आदि। - ब्याज सब्सिडी योजना (ISS)- अगर कोई व्यक्ति होम लोन से मकान खरीदता या बनवाता है तो उसे ब्याज पर सब्सिडी मिलती है। इससे EMI कम हो जाती है।
| Apply Online | Click Here |
| Also Read: CM Gramin Awas Yojana Bihar | Click Here |
FAQ’s
1. क्या PMAY-U 2.0 में मकान मुफ्त मिलेगा?
नहीं, सरकार मकान नहीं देती, बल्कि मकान खरीदने या बनाने के लिए सहायता देती है।
2. आवेदन महिला के नाम पर ही क्यों करना है?
सरकार चाहती है कि महिलाओं को घर का स्वामित्व मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें।
3. ARH योजना क्या है?
ARH यानी किफायती किरायेदार आवास योजना, जिससे मजदूर वर्ग को किफायती किराए पर मकान मिलते हैं।
4. क्या EWS परिवार को सभी चार घटकों का लाभ मिल सकता है?
नहीं, एक समय में केवल एक घटक का लाभ ले सकते हैं।
